देहरादून में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुलाकात, चारधाम प्रसाद और “हाउस ऑफ हिमालय” उत्पाद किए भेंट….

ख़बर शेयर करें

देहरादून। रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सौहार्द्रपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नायब सिंह सैनी को देवभूमि उत्तराखंड की ओर से चारधाम का पावन प्रसाद और राज्य के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालय” के तहत तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की सौगात भेंट की।

यह भी पढ़ें -  खटीमा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण,

“हाउस ऑफ हिमालय” ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड सरकार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित जैविक, पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को यह भेंट देना उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर की पहचान को साझा करने का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखंड और हरियाणा के आपसी सहयोग, साझा हितों और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें -  अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी अनिवार्य हुई गीता शिक्षा, मुख्यमंत्री सैनी बोले – श्रीकृष्ण के उपदेश बच्चों को देंगे जीवन मूल्यों की सीख...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आपसी समन्वय और सहयोग से दोनों राज्यों को विकास की दिशा में और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों के बीच सकारात्मक संवाद और अनुभव साझा करने की प्रक्रिया देश के संघीय ढांचे को और अधिक मजबूत बनाती है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देश पर “स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन

भविष्य में दोनों राज्यों के बीच और अधिक सहयोग की संभावनाओं को लेकर यह भेंट महत्वपूर्ण मानी जा रही है।