उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को नैनीताल दौरै पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर छात्रों को संबोधित करने के साथ ही संस्थान के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। इस क्रम में 20 मॉडल कॉलेजों और आधुनिक आईटी लैब्स के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं साथ ही 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना पर भी कार्य प्रगति पर है। साथ ही देहरादून और चंपावत में अत्याधुनिक साइंस सिटी के निर्माण का कार्य भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट उपस्थित रहे।

