PRD स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत….करी यह 3 बड़ी घोषणाएं

ख़बर शेयर करें

आज गुरुवार को राजधानी देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रैतिक परेड में शिरकत करके सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने PRD जवानों की भूमिका को अहम बताते हुए और उनकी सराहना करते हुए कहा कि आपदा राहत-बचाव और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में PRD जवानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं में पीआरडी सबसे आगे राहत कार्य करती है और सामुदायिक सेवा व विकास कार्यों में भी इनकी बड़ी भूमिका रहती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का हल्ला बोल, किया स्वास्थ्य मंत्री आवास घेराव

बाइट _पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने करी 3 बड़ी घोषणाएं


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में PRD जवानों के लिए तीन अहम घोषणाएं भी कीं।

  1. पीआरडी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना।
  2. ड्यूटी के दौरान घायल होने पर इलाज की अवधि को ड्यूटी ही माना जाएगा और अधिकतम छह माह का मानदेय भी मिलेगा।
  3. रायपुर क्षेत्र में नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी।