मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों को पुष्प अर्पित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने आज विजय दिवस पर देहरादून स्थित गांधी पार्क पहुंचे जहां उन्होंने गांधी पार्क स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर शहीदों के साहस और बलिदान को नमन कर देशहित में उनके अतुलनिय योगदान को भी याद किया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शहीद सैनिक की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह केवल देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करता है।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राष्ट्रीय सम्मान

सैनिक कल्याण: वीरता पुरस्कार राशि में बड़ी बढ़ोतरी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सैनिकों को प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखती है। राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर पूर्णत: प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने बलिदानी सैनिकों के परिवार को प्रदान होने वाली सम्मान राशि में भी इजाफा किया है, पहले बलिदानी सैनिकों को 10 लाख रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाती थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वीरता पुरस्कार अलंकृत सैनिकों को मिलने वाली सम्मान राशि में भी बढ़ौतरी करी गई है। सैन्य कल्याण मंत्री ने कहा कि देश में सशक्त नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज सीमा पार से एक गोली चलने पर उसका जवाब गोले से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के हर पांचवें सैनिक का संबंध उत्तराखंड से है, जो प्रदेश के युवाओं में अटूट देशप्रेम को दर्शाता है।