मुख्यमंत्री धामी देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का शुभारंभ, सीमांत जिलों को मिली नई उड़ान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह करीब 11:30 बजे हरी झंडी दिखाकर 42 सीटर एलायंस एयर की इस नई उड़ान को रवाना किया। यह हवाई सेवा समय की बचत को मध्यनजर रखते हुए बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले देहरादून से पिथौरागढ़ जाने में सड़क मार्ग से 12 से 14 घंटे लगते थे, जो अब मात्र 1 घंटे में तय हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों की पुरानी रंजिश ने ली 22 वर्षीय दिव्यांशु की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने वीडियो संदेश के जरिए बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजन दास, भरत सिंह चौधरी, विधायक बृजभूषण गैरोला और पूर्व विधायक चंद्रा प्रकाश पंत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस नई हवाई सेवा से न केवल कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी बड़ा बल मिलेगा। सीमांत जिलों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। जौलीग्रांट से नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए नियमित उड़ानें अब गुरुवार से शुरू हो गई हैं, जो उत्तराखंड के विकास की नई उड़ान साबित होंगी।

यह भी पढ़ें -  नौकरी का सपना, करोड़ों का खेल—“मेम साहब मॉडल” में फंसे लैब टेक्नीशियन हुए फेल....!
ADVERTISEMENTS