पुलिस की गश्त से चोरी की घटनाओं पर नकेल

ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में रात के अंधेरे में होने वाली चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक नकेल कसी गई है जिससे पता लगता है कि पुलिस की गश्त अब धरातल पर हो रही है पूर्व के सालों की बात की जाए तो रात्रि में कई चोरी की घटनाएं सामने आई थी जिसके चलते पुलिस की कई बार फजीहत भी हुई ऐसे में डीआईजी अरुण मोहन जोशी के आदेश के बाद रात्रि की गश्त बेहतर की गई है । जिससे पिछले 1 साल में दो दर्जन से ज्यादा मामलों में पुलिस ने चोरी होने से पहले या चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में UCC के एक साल पर सियासी संग्राम: हरीश रावत बोले– यह सनातन धर्म के खिलाफ कदम

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रात्रि गश्त बेहतर होने के चलते इन घटनाओं में कमी आई है और पुलिसकर्मियों को गंभीरता के साथ गश्त किये जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड गणतंत्र दिवस: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने किया ध्वजारोहण, कहा- शिक्षा और राष्ट्रभक्ति में मुस्लिम समाज आगे