मरीज को ले जा रही एंबुलेंस के ब्रेक फेल, बीच मार्ग पर पलटी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले से बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, चमोली जिला स्थित आदिबदरी-रंडोली के पास एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बीच सड़क में पलट गई। बताते चलें कि हादसे के दौरान एंबुलेंस में चालक,मरीज और स्टॉफ सवार थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून रोड रेज गोलीकांड: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में सवार मरीज, चालक और स्टाफ सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर के लिए रवाना किया गया।