उत्तराखंड में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इस मुद्दे को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक चौराहों तक विरोध पैदा हो चुका है,एक ओर जहां कुछ के द्वारा तरह-तरह की टिप्पणियों और कटाक्षों से इस फैसले का विरोध किया जा रहा है तो कुछ इस फैसले की पैरवी करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, फैसला अभी तक बीकेटीसी की बजट बैठक में पारित किया गया है।
हाल में ही बदरी-केदार मंदिर समिति के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बद्री केदार मंदिर समिति का फैसला सरकार के पास नहीं आया है। राज्य सरकार सभी तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डर्स के साथ इस फैसले की भूमिका और आवश्यक्ता को गहनता से देखेगी उसके ही सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

