दिव्यांशु हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: पश्चिम बंगाल से दबोचे गए 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी

ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रेमनगर स्थित केहरी गांव में हुए बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में दून पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लगातार दबिश और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रहलाद राज और उसके साथी अंकुर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी वहां एक रिसॉर्ट में नाम बदलकर छिपे हुए थे। पुलिस अब इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ला रही है ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें -  योगनगरी स्टेशन पर स्मार्ट लगेज लॉकर शुरू: इतना होगा किराया

पश्चिम बंगाल के रिसॉर्ट में छिपे थे आरोपी

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, आरोपी प्रहलाद राज और अंकुर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बागमुंडी क्षेत्र स्थित ‘आकाश रिसॉर्ट’ में पहचान छिपाकर रह रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में इन आरोपियों का एक सोशल मीडिया वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे घटना के वक्त दिल्ली-एनसीआर में होने का दावा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की सक्रियता ने उनके इस दावे को फेल करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: 9 दिन बाकी, उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग में गैस संकट से पर्यटन ठप

पांच अन्य इनामी आरोपी अब भी फरार

इस हत्याकांड में शामिल पांच अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फरार आरोपियों में ऋतिक राज, शांतनु कुमार, उज्ज्वल सिंह, आदित्यराज और विनीत राज शामिल हैं, जो बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इन सभी के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी हो चुका है और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -  CAPF में नया कानून लागू: CRPF-BSF-CISF में एकसमान सेवा नियम

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • प्रहलाद राज: पुत्र विनय सिंह, निवासी नवादा, बिहार (हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, प्रेमनगर)।
  • अंकुर: पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, निवासी गोपालपुर, बिहार (हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-दो, प्रेमनगर)।

दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था, जिन्हें अब कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS