बड़ी राहत: बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो का गैस सिलेंडर!

ख़बर शेयर करें

केंद्र सरकार ने रसोई गैस की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब कोई भी व्यक्ति एलपीजी वितरकों के काउंटर पर केवल अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर खरीद सकता है। दरअसल, पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, इस योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर भी बेचे जा चुके हैं। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए की गई है जिनके पास स्थाई पते का प्रमाण नहीं होता है।

यह भी पढ़ें -  "हमारे युवाओं की काबिलियत का डंका दुनिया में बजेगा" - सौरभ बहुगुणा

प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को बड़ी राहत

यह योजना मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और अकेले रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अक्सर इन लोगों के पास एड्रेस प्रूफ न होने के कारण नया गैस कनेक्शन लेना मुश्किल होता था। अब वे बिना पते के प्रमाण के आसानी से गैस प्राप्त कर सकेंगे। इससे अस्थायी कॉलोनियों और झुग्गियों में रहने वाले निवासियों को भी रसोई गैस की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा 25 अप्रैल से भरेगी उड़ान, जानें किराया और बुकिंग की पूरी जानकारी

बाजार दर पर बिक्री

सब्सिडी वाले सामान्य 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडरों के उलट, इन 5 किलो के सिलेंडरों को ‘एफटीएल’ सिलेंडर कहा जाता है। इन्हें बाजार दर पर बेचा जाता है, जिसका अर्थ है कि इनके लिए किसी लंबे कागजी काम या स्थाई कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वितरण केंद्रों पर गैस की कोई कमी नहीं है और प्रतिदिन लाखों घरेलू सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया यूजर्स ठोक रहे राकेश बी पॉल को सलाम...

विक्री के आंकड़े और उपलब्धता

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गैस वितरण नेटवर्क काफी मजबूत है। जहाँ एक तरफ 5 किलो के सिलेंडरों की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर देशभर में प्रतिदिन 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, ताकि आम जनता को रसोई गैस के लिए परेशान न होना पड़े।

ADVERTISEMENTS