उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, पहली बार नए मंत्री हुए बैठक शामिल…

ख़बर शेयर करें

देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक की सबसे खास बात यह है कि मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब कैबिनेट के सभी 12 सदस्य एक साथ चर्चा में शामिल होंगे। हाल ही में पांच रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों के बाद अब कैबिनेट का आकार पूरा हो गया है। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा-मनमोहन का रिकॉर्ड: 4318 दिन बने पीएम

कैबिनेट का पूर्ण विस्तार और पहली बैठक

मौजूदा सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट में मंत्रियों के पद खाली चल रहे थे। 21 मार्च को मुख्यमंत्री ने पांच नए मंत्रियों की नियुक्ति कर कैबिनेट के कोरम को पूरा किया। मानक के अनुसार कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं, और आज की बैठक में यह सभी 12 मंत्री मौजूद रहेंगे, जो प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़ा बदलाव है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वाड़ी में पेयजल संकट: तीन साल से प्यासा है गांव, खच्चरों के सहारे पहुंच रहा पानी

इन बड़े मुद्दों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, शहरी विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह बैठक काफी निर्णायक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  4 साल मे कई बार थपथपाई पीएम मोदी ने सीएम धामी की पीठ,अब तक 28 मुलाकात

डी-कंजेशन और लैंड रीडेवलपमेंट पॉलिसी

शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार ‘डी-कंजेशन एवं लैंड रीडेवलपमेंट पॉलिसी’ लाने की तैयारी में है। इस नीति का उद्देश्य शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ को कम करना और जमीन का सही तरीके से दोबारा विकास करना है। इस पॉलिसी के आने से शहरी इलाकों की सूरत बदलने और व्यवस्थित विकास की नई राह खुलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS