हरिद्वार रोड और मियावाला में अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 19 बीघा भूमि पर चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 09 जून 2025 — राजधानी देहरादून में अवैध कॉलोनियों और गैरकानूनी प्लॉटिंग के खिलाफ शहरी विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर कुल 19 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अभियान के तहत प्राधिकरण ने हरिद्वार रोड स्थित विंडलास रीवर वैली के पास कुंवावाला क्षेत्र में मनीष सहगल और नितिन सहगल द्वारा की जा रही लगभग 12 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण विधानसभा का नया उपयोग: सत्र नहीं तो शादी सही! आंदोलनकारियों के सपनों की राजधानी पर मंत्री का नया विजन, सवालों में सिस्टम….

प्राधिकरण की दूसरी कार्रवाई मियावाला क्षेत्र के दिल्ली फार्म स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव में की गई, जहां प्रदीप आनंद द्वारा लगभग 7 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। दोनों ही स्थलों पर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड देवभूमि परिवार आईडी: 15 साल से रहने वालों को मिलेगी खास पहचान, जानें इसके फायदे और नियम

ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता मनीष मेहरा, अवर अभियंता विक्रम सिंह एवं सुपरवाइजर की टीम मौके पर मौजूद रही। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति और मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग को लेकर पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तब यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग में बड़ा कमाल....कैग ने खोली परत, मगर गायब फाइलों ने दबा दिया पूरा राज... फाइलें मिली तो करोड़ों के खेल का खुलासा तय...

शहरी विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी में निवेश से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

ADVERTISEMENTS