अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI ने रजिस्टर किया नया केस, VIP कनेक्शन की पड़ताल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस क्रम में अज्ञात VIP के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच नए सिरे से शुरु की जा चुकी है। बीते दिनों पहले सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने के लिए यह मामला CBI को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया था। वहीं बीते दिनों पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर नए-नए बिंदु सामने आने से विपक्ष का राज्य सरकार पर हमला खासा तेज हो गया और भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के दावों ने इस मामले को और भी गरमा दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 16वां वित्त आयोग: उत्तराखंड को 30,000 करोड़ का झटका, संसाधन बढ़ाने की चुनौती


उत्तराखंड के सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक चौराहों तक सिर्फ एक ही मांग सुनाई दी- अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष CBI जांच। जहां अंकिता हत्याकांड में अज्ञात VIP की संलिप्तता से सियासी घमासान तेज हुआ तो वहीं अंकिता के माता-पिता की सारी उम्मीद अब CBI जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प फाउंडेशन का उत्तरायणी कौथिक: संस्कृति और सेवा का अनूठा पर्व...

जन-दबाव से CBI जांच तक का सफर


यह अंकिता के माता-पिता की आस और भारी जनदबाव का परिणाम ही था कि मुख्यमंत्री धामी ने मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने की संस्तुति की। यही कारण भी है उत्तराखंड सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (ब्रांच-2) ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर दिल्ली में एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को फिर से रजिस्टर कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कथित वीआईपी गेस्ट का नाम अब सामने आएगा।