तस्वीर कह रही है कि शायद अब ऑल इज वेल है..गिले शिकवे दूर हो गए हैं..वरना पिछले दिनों बात दिल से निकल रही थी और दूर तक जा रही थी जिसका असर ये हो रहा था कि बयानों को तीर समझा जा रहा था.. माएने निकल रहे थे और अपनी ही बिरादरी वाले तंज समझ रहे थे। बहरहाल अब लग रहा है कि हालात सामान्य हो गए हैं.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने कुमांऊ दौरे के दौरान विधायक अरविंद पांडे से जो अकेले में गुफ्तुगू की लगता है ये उसी का नतीजा है।
जी हां बीते दिनों अपने बयानों से सरकार को असहज करने वाले पार्टी के सीनियर विधायक और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके अरविंद पांडे अब दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट किया.अरविंद पांडे ने मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया है..और मुलाकात को औपचारिक बताया है लेकिन कुछ अब भी कह रहे हैं “ये मुलाकात एक बहाना है!”


