आस्था और सम्मान का संगम: अशोक वर्मा का मंदिर दर्शन और शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि…

ख़बर शेयर करें

देहरादून: नव मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मां डाट काली मंदिर में टेका मत्था, शहीदों को किया नमन
देहरादून में पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नव मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने अपने दायित्व संभालने के बाद धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में महंत संयम गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई और वर्मा को मां का आशीर्वाद स्वरूप चुन्नी भेंट की। इस दौरान वर्मा ने प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद अशोक वर्मा शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को नमन किया और कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अशोक वर्मा का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वर्मा के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
अशोक वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने मनोनयन पर ईश्वर के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा कुकरेती, उपाध्यक्ष विनोद सागर समेत कई अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अशोक वर्मा के नेतृत्व में परिषद नए आयाम स्थापित करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को मिलेगा 'शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार'; शासन ने जारी की सूची