“ऑपरेशन कॉलनेमी” के तहत हरिद्वार में धरे के 9 फर्जी बाबा

ख़बर शेयर करें

ऑप्रेशन प्रहार हो या ऑप्रेशन कॉलनेमी दोनो को उत्तराखंड पुलिस शिद्दत से अंजाम दे रही है। दून में जहां शुक्रवार को आंतक का आरोपी धरा गया वहीं हरिद्वार में ऑपरेशन कॉलनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने 9 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये बहुरूपिए श्रद्धालुओं को ठगने का काम कर रहे थे। नमामि गंगे घाट, चंडीघाट और चिड़ियापुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने इस ठगो हिरासत मे लिया है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: रोज 40 हेली उड़ानों का कोटा, ट्रैकिंग-सुरक्षा नियम सख्त

श्रद्धालुओं की शिकायत थी कि ये संतों का वेष धारण कर सीधे-साधे आस्थावान श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। राह चलते श्रद्धालु को ये कालनेमी मंत्र तंत्र और जादू टोना दिखा कर ठगने का काम कर रहे थे। जिसके चलते हरिद्वार में गंगा घाटों का माहौल खराब हो रहा था। ऐसे में हरिद्वार पुलिस ने सभी गिरफ्तार फर्जी बाबाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए एक्शन लिया। बहरहाल देखने वाली बात ये होगी कि हरिद्वार में गंगा घाट कितने दिन तक इन कालनेमियों से महफूज रहते हैं। कितने दिन तक फर्जी बाबा खामोश रहते हैं और श्रद्धालु शांति से गंगा स्नान कर पाते हैं।