उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने चार वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। लिहाजा राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ आज सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में लगे स्टालों का न सिर्फ उद्घाटन किया बल्कि यहां लगी एक स्टॉल पर सेल रोटी भी बनाई। बताते चलें कि इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में प्रसारण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सौरभ बहुगुणा आदि मौजूद रहे।


