देहरादून रोड रेज गोलीकांड: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव के पास हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों-मोहित कुमार, अखलाक, संदीप कुमार और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की है।

दरअसल 30 मार्च की सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। मसूरी रोड, मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच विवाद हुआ।स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई। जो पूर्व में सेना में तैनात थे,,, उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ 3 विदेशी युवतियां गिरफ्तार

फायरिंग के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर में बैठे लोगों के साथ मारपीट की और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए, जिन्हें उनके साथी अस्पताल ले गए। वहीं, स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित कर पूरे जिले में नाकेबंदी और सघन चेकिंग शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना की परतें खोलनी शुरू कीं।

यह भी पढ़ें -  "अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन", सरकार ने नियमों में दी बड़ी ढील

पूछताछ में सामने आया कि एक दिन पहले 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल को लेकर विवाद हुआ था। बार कर्मियों और युवकों के बीच झगड़े के दौरान स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया था। अगले दिन सुबह जब बार कर्मी फॉर्च्यूनर से जा रहे थे, तो दूसरे पक्ष ने उन्हें देख लिया और पीछा कर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग भी हुई, और इसी दौरान सेना से रिटायर्ड ब्रिगेडियर इसकी चपेट में आ गए।घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे रोड रेज बताने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिजली का झटका: अप्रैल से महंगा होगा बिजली बिल, जानें प्रति यूनिट कितनी बढ़ी दरें

पुलिस ने रोहित कुमार, मौ० अखलाक, बार संचालक संदीप कुमार और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार किया है। जबकि शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी और वैभव अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 देसी तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने ZEN-Z बार को बंद कर सील कर दिया है, और उसके लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS