राजधानी दून में 22 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या…

ख़बर शेयर करें

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 3 जून की रात एक फायरिंग की घटना में 22 वर्षीय युवक रोहित नेगी की मौत हो गई। बताया जा रहा है रोहित नेगी सहसपुर भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर लगी रोक, महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान…भोगना होगा बड़ा नुकसान

जानकारी के अनुसार, रोहित अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में मौजूद था, तभी दो लोग, जिनमें से एक की पहचान अजहर त्यागी के रूप में हुई है, मोटरसाइकिल से आए और वाहन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।