उत्तराखंड के बागेश्वर में सनसनी: होटल से 104 विस्फोटक छड़ें बरामद

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के कपकोट पुलिस ने लीती गांव के एक होटल पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस को चेकिंग के दौरान होटल से कुल 104 विस्फोटक छड़ें मिली हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से ऊधमसिंह नगर से बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग ‘मौली’ को बुलाया गया, जिन्होंने देर रात तक पूरे होटल और आसपास के इलाके की गहनता से तलाशी ली।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, पंजीकरण 10 लाख के पार

15 साल पुरानी विस्फोटक सामग्री का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में होटल मालिक पान सिंह (52 वर्ष) ने बताया कि बरामद की गई विस्फोटक छड़ें लगभग 15 साल पुरानी हैं। साल 2010-12 के दौरान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उस समय वह बारूद गोदाम की देखरेख का काम करता था। काम खत्म होने के बाद जो छड़ें बच गई थीं, उन्हें उसने अपने पास ही रख लिया था। इन छड़ों पर ‘राज जेल 90 राजस्थान एक्सप्लोसिव केमिकल्स लिमिटेड’ लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी हाई-टेक बीएस-6 बसें, परिवहन निगम ने कसी कमर

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा जांच

एसपी जितेंद्र मेहरा के अनुसार, आरोपी होटल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। बरामद की गई सामग्री काफी पुरानी है, इसलिए प्रक्रिया के तहत इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन विस्फोटकों का किसी गलत गतिविधि में इस्तेमाल तो नहीं किया जाना था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद आबकारी महकमे में हड़कंप, बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी,जिले के अधिकारियों से लेकर आला अफसर कार्रवाई की जद में ....