गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए, रेस्क्यू अभियान चलाकर 08 को निकाला सुरक्षित रेस्क्यू जारी।

ख़बर शेयर करें

जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बजट 2026-27: 'देवत्व' को संवारने के लिए धामी सरकार का बड़ा बजट, धार्मिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर जोर

उक्त सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में घरेलू गैस की किल्लत की खबरों पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई