मुख्यमंत्री धामी ने किया सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण का शुभारंभ, विकास और अस्मिता पर की बात

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को राजधानी देहरादून स्थित सहसपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास किया, तो वहीं कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयासों की सच्चाई जनता के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी, इसी कारण सख़्त धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धौलास भूमि प्रकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं, देवभूमि की एक इंच जमीन भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा उत्तराखंड की मौलिक पहचान को कमजोर करने की विपक्ष की मंशा को उजागर करती है। कांग्रेस द्वारा यूसीसी का विरोध तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है। विकास की रफ्तार से घबराए लोग ही भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार उत्तराखंड के विकास और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग: श्रमिकों को 18 हजार वेतन, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मजबूत…कुल 6 प्रस्ताव मंजूर

वहीं सहसपुर की क्षेत्रीय जनता ने क्षेत्र को मार्ग चौड़ीकरण जैसी महत्वपूर्ण सौगात देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, लोगों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यक्ताओं में से एक है, जिसका शिलान्यास कर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय विकास को गति दी है। स्थानीय जनता ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश में विकास और मजबूती को लेकर कई अभूतपूर्व कार्य किए दा रहे हैं।