उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन चलाने की कार्ययोजना पर काम कर रही है तीरथ औऱ महाराज की जोड़ी, जानिए क्या है पूरा प्लान

ख़बर शेयर करें

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन गतिविधियां चलाने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही साहसिक पर्यटन का विस्तार कर देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। प्रदेश में घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा देकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

सचिवालय में मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी तैयार की जाए। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के साथ ही कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करना है। पर्यटन की मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) में पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव और सहयोग लिया जाए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Reverse Migration Plan: CM धामी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं को सरल बनाने के आदेश

सीएम ने कहा कि प्रदेश में पूरे साल भर पर्यटन को संचालित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। अभी तक चारधाम यात्रा में देश दुनिया से सबसे अधिक पर्यटन आते हैं। कपाट बंद होने के साथ ही पर्यटन गतिविधियां भी बंद हो जाती है।

प्रदेश में साहसिक पर्यटन का विस्तार करने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साहसिक गतिविधियों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होम स्टे योजना में स्थानीय युवाओं जोड़ा जाए। पर्यटन स्थलों पर पार्किंग सुविधाओं और यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। विभाग को पर्यटक सुरक्षा प्रबंधन पर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: लिफाफों ने बढ़ाई सियासी गर्मी! रक्षाबंधन कार्यक्रम को चुनावी तैयारी से जोड़कर चर्चा तेज

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक सर्किटों को विकसित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। पर्यटन के लिए बनने वाली कोविड एसओपी पूरी तरह से स्पष्ट होनी चाहिए। जिसमें पर्यटन कारोबारियों के हितों को भी देखा जाएगा।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से साहसिक पर्यटन प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। प्रदेश में इको टूरिज्म विंग स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। होम स्टे योजना के तहत अब तक 3107 होम स्टे का पंजीकरण किया गया है। कद्दूखाल से सुरकंडा देवी, पुरकुल से मसूरी, घांघरियां से हेमकुंड साहिब और पूर्णागिरी रोपवे का निर्माण प्रस्तावित हैं। बैठक में सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में निवेश और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी का निवेशकों को बड़ा न्यौता

पर्यटन से जुड़े लोगों को वैक्सीन लगाने पर करें विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने पर विचार किया जाएगा। अगले से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होनी है। यात्रा मार्ग के आसपास कारोबार करने वाले व स्थानीय लोगों को कोविड टीके लगाने की संभावना को देखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad